


www.daylifenews.in
जयपुर। सनशाइन हॉप समिति द्वारा संस्था के कार्यालय ग्राउंड में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया l प्रमुख संरक्षक वी. के. माथुर ने झंडा रोहण किया तथा इशिता बिंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर बच्चों को गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? विस्तार से बताया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाश्ता, फल व लड्डू का आनंद लिया और और देशभक्ति गानों के साथ प्रोत्साहित इनाम दिए गए। इस समय संस्था के उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे l