शीतला अष्टमी पर रोहिणी पशु आहार ने लगाया विशेष स्टॉल

www.daylifenews.in
चाकसू। शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर सीतापुरा स्थित रोहिणी पशु आहार कंपनी की ओर से चाकसू स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक विशेष स्टॉल लगाया गया। रोहिणी पशु आहार पशुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले आहार का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है।
मेले के दौरान रोहिणी पशु आहार की ओर से किसान भाइयों को संतरा और छाछ का वितरण किया गया। साथ ही गो माता के महत्व और उनकी देखभाल के विषय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों को गौसेवा और पशुपालन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न प्रकार के उपहार भी वितरित किए गए। इनमें पेन, की-चेन, रोहिणी मिनरल मिक्सचर के BIS प्रमाणित पाउच, टी-शर्ट, बैग, रोहिणी मधु केल तथा छाता आदि शामिल थे।
स्टॉल के पीछे स्थित रोहिणी चौपाल शीतला माता पर किसानों को रोहिणी के सभी उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को विशेष लाभ मिलता है।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से राज्यश्री कनोड़िया, रामावतार जांगिड़, महावीर शर्मा, विजय कुमार नेगी, नवीन सैन, अतुल बिलावट और किशन सैन उपस्थित रहे। इसके साथ ही रोहिणी चौपाल के संचालक राकेश गुर्जर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *