
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत के अग्रणी मोबिलिटी समाधान प्रदाता और लम्बे समय से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली कंपनी रोज़मर्टा टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक कॉमिक बुक ‘द क्युरियस बंच’ का लॉन्च किया। पुस्तक का अनावरण नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में सड़क सुरक्षा पर आयोजित तीसरे सीआईआई नेशन कॉन्क्लेव के दौरान किया गया। यह लॉन्च रोज़मर्टा की इस अवधारणा को दर्शाता है कि स्थायी सड़क सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि हम कम उम्र से ही बच्चों में किस तरह ज़िम्मेदाराना व्यवहार को प्रोत्साहित करते हैं।
‘‘ ‘द क्युरियस बंच’ के ज़रिए हम बच्चों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के बारे मेंजागरुक बनाना चाहते हैं, क्योंकि आज उनके बचपन में बनी आदतें हमारे देश के आने वाले कल की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगी।’’रवि कृष्णमूर्थि, ग्रुप प्रेज़ीडेन्ट, रोज़मर्टा टेक्नोलॉजीज़ ने कहा। रोज़मर्टा ने टेक्नोलॉजी-उन्मुख सिस्टम के ज़रिए भारत के सड़क सुरक्षा मिशन को समर्थन दिया है, जोअनुपालन एवं जवाबदेहिता और ड्राइवर के पारदर्शी मूल्यांकन को सशक्त बनाता है। ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट असेसमेंट और एआई-इनेबल्ड मॉनिटरिंग सॉल्यूशन जैसी पहलें सुरक्षित लाइसेंसिंग और ड्राइविंग के ज़िम्मेदाराना व्यवहार को बढ़ावा देती हैं। द क्यूरियस बंच के लॉन्च के साथ, कंपनी 4ई फ्रेमवर्क पर अपना फोकस बढ़ा रही है।