

विधायक के प्रयासों को मिली सफलता
www.daylifenews.in
जयपुर/शाहपुरा।कस्बे में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करीब 25 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित शाहपुरा बाईपास की डीपीआर के लिए 1 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
बाईपास निर्माण से शहर में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में व्यापार, आवागमन और विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विधायक यादव के प्रयास लाए रंग
स्थानीय विधायक के लगातार प्रयासों और संघर्ष के परिणामस्वरूप इस बाईपास परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
गोरतलब है कि विधायक द्वारा विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव उठाए जाने पर 5 मार्च 2025 को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सदन में लगभग 152 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुरा बाईपास के निर्माण की घोषणा की थी। जिसके लिये सरकार ने उसी दिन DIPR पर सैद्धांतिक सहमति जारी की।
जिसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा बाईपास का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्ट होने के कारण केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया। 28 मार्च 2025 को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शाहपुरा बाईपास के निर्माण के लिए पत्र सौंपा।
विधायक यादव लगातार प्रत्येक विधानसभा सत्र में बाईपास के शीघ्र निर्माण को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। साथ ही बाईपास की मांग को लेकर 20 जनवरी 2026 को विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। अब डीपीआर तैयार करने के लिए राशि स्वीकृत होने से परियोजना की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
गौरतलब है कि बाईपास बनने से शहर के भीतर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी नया बल मिलेगा।