सेवा और साधना से ही जीवन सफल: साध्वी माताजी

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के उदावाला गांव के मिश्रावास में आयोजित 9 कुण्डलीय महायज्ञ में अखंड दीपक और पूज्य माताजी के सानिध्य में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम के दौरान साध्वी जी ने जीवन जीने की सही राह दिखाते हुए सेवा और भक्ति का महत्व समझाया।
इस दौरान माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान की भक्ति तभी पूरी होती है जब हम इंसानियत की सेवा करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा, गायत्री मंत्र की साधना हम सभी के लिए जरूरी है,क्योंकि यह हमें सही रास्ता दिखाती है। लेकिन अपनी साधना के साथ-साथ हमें गरीब, बीमार और बुजुर्गों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहना चाहिए।
भजन-कीर्तन से गूँजा पंडाल
सुबह मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। दोपहर में सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रंग में डूब गया। शाम 5 बजे विशेष सत्संग हुआ, जहाँ जीवन को तनावमुक्त और खुशहाल बनाने के तरीके बताए गए।
इस दौरान प्रसाद वितरण के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। आयोजन समिति के ग्यारसीलाल ने बताया कि माताजी के इन विचारों से क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ है। इस दौरान स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *