
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर। संजय पब्लिक स्कूल मनोहरपुर में गुरुवार को संस्थापक अशोक गुर्जर के द्वारा स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया सम्मान समारोह में कक्षा 10 बोर्ड कक्षा में टॉपर छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मानित छात्र छात्राएं साक्षी सोनी पुत्री धर्मेन्द्र सोनी, कौशल शर्मा पुत्री सम्पूर्णानंद शर्मा, मुस्कान यादव पुत्री उम्मेद टाटला, वंशिका शर्मा पुत्रीगुनेश शर्मा, शिवानी गुर्जर पुत्री रमेश गुर्जर, गौतम गुर्जर पुत्र राजू गुर्जर, उमेश गुर्जर पुत्र बाबूलाल गुर्जर, शिवलिका राणा पुत्री साधुराम राणा, हितेश गुर्जर पुत्र विनोद गुर्जर सहित कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।