परस्पर सहयोग से आयेगा सतयुग : सैयद असगर अली

रामनवमी पर्व पर आयोजित शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज ने की पुष्प वर्षा`
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्क राजस्थान चेप्टर की और से मुस्लिम भाई बहनों की और से सतयुग के आगमन हेतु परस्पर स्नेह सद्भाव एवं सहयोग को प्रतिपादित करते श्रीरामनवमी भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।रामगंज क्षेत्र से वर्क संस्था का एकता भाईचारे एवं प्रेम सद्भाव का संदेश की महक पूरे प्रदेश को महका गई।
वर्क प्रवक्ता सैयद असगर अली ने बताया कि श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष, मर्यादा, त्याग और सत्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें कर्तव्य, त्याग और न्याय का मार्ग दिखाता है।अली ने अल्लामा इकबाल के शेर को याद दिलाया कि,
“है राम के वजूद पर हिंदुस्ता को नाज़
अहले नज़र समझते हैं उनको इमाम-ए-हिंद।”
साथ ही अली ने एक चौपाई
“दैहिक दैविक भौतिक तापा
रामराज्य कहीं नहीं व्यापा,
सब नर करहिं परस्पर प्रीति
सर्वधर्म चलत श्रुति नीति।
वर्क प्रवक्ता सैयद असगर अली ने बताया की स्नेह सद्भाव और सौहार्द हेतु लोगों पर पुष्पवर्षा की गई,हमारा पैग़ाम मुहब्बत है जहां तक पहुंचे। असगर अली के अनुसार उन्होंने संत, महंत, आचार्यों का वर्क अपर्णा पहनाकर स्वागत किया जिससे माहौल एकता की महक से महक गया और आचार्यों ने भी वर्क टीम का खुले दिल से स्वागत किया और पटके पहनाकर सम्मान किया। वर्क की महिला विंग भी मौजूद रही डॉक्टर मलिका ने ऐसे कार्यक्रमों और परस्पर संवाद की आवश्यकता बताई है।
वर्क राजस्थान चेप्टर ने वर्क हैड लाइक हसन के नेतृत्व में रामगंज क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा पर पुष्प की वर्षा की फूलों की बरसात से शोभायात्रा में शामिल भक्त झूम उठे। वर्क टीम से महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वर्क हैड लाइक हसन ने सभी महापुरुषों की जयंती मनाने का आह्वान किया। डॉक्टर तस्लीम, डॉक्टर मलिका, यूसुफ खान, एडवोकेट अफजल, एडवोकेट मोहम्मद फरजान, रुबीना तबस्सुम, जोंटी भाई इत्यादि रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *