लेखिका : डॉ सुधा जगदीश गुप्त
कटनी मध्य प्रदेश

www.daylifenews.in
पांच दिवस का पर्व है,
दीवाली त्योहार।
शुभ प्रभात हंसकर कहे,
निभाइये ब्यौहार।।
सांवरिया सरकार के,
मस्तक तिलक ललाम।
गिरधारी पीड़ा हरें
छवि सोहे अभिराम।।
अच्छी करनी कर मनुज,
यही जाएगी साथ।
हर लेंगे पीड़ा सकल,
गिरधारी यदुनाथ।।
भाई बहन का पर्व है,
पावन भाई दूज।
कृष्ण सुभद्रा याद कर,
मिल गोवर्धन पूज।।
खुशबू फैले प्रीत की,
सारा जग महकाय।
सुबह सवेरे किरण ने,
सांकल दी खटकाय।।
पंख लगाए उड़ रहा,
समय हवा के संग।
इक-इक पल अनमोल है,
भर लो इसमें रंग।।
गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹🌹