एक माह में 25+ विद्यार्थियों का सरकारी नौकरियों में चयन

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर क्षेत्र के आरम्भ क्लासेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीते एक महीने के भीतर ही संस्थान से 25 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न सरकारी नौकरियों में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में आर्मी, राजस्थान पुलिस और पटवारी जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।
इस दौरान संस्थान संचालक कमलेश यादव ने बताया कि आरम्भ क्लासेज में अनुशासन और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है। पूरे दिन संस्थान में साइलेंट रहता है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है। सभी विषयों की कक्षाओं के साथ-साथ सेल्फ स्टडी का समय भी सुनिश्चित किया जाता है और विद्यार्थियों की नियमित निगरानी की जाती है।
संस्थान की एक विशेष पहल के तहत विधवा माताओं की बेटियों और जिन छात्राओं के सिर से पिता का साया उठ चुका है, उन्हें निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
संस्थान से चयनित विद्यार्थियों में लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी छात्राओं की होना इस पहल की सफलता को दर्शाता है। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी अब शहरों की ओर जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर बेहतर तैयारी कर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रही हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुनेश यादव, जयराम यादव, रेखराज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की और संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आरम्भ क्लासेज ग्रामीण प्रतिभाओं को नया मुकाम दिला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *