
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कुछ लोग अपने जन्मदिन पर दिखावा करने के लिए मॉर्डन बनकर दिखावा करते हैं और बोलेरों पर केक काटकर अनावश्यक खर्च करते हैं।
इसके विपरीत कुछ लोग सादगी से अपना जन्मदिन मनाते हैं ये विद्यालय में जाकर अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर अस्पताल में मरीजों को फ़ल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाते हैं।
हम बात कर रहे हैं सादगी से जन्मदिन मनाने वाले चोमू के कर्तव्य निस्ट परिश्रमि ईमानदार दिलदार खूबसूरत इनाम खान लोहांनी उर्फ सेम पठान* की, इनका जन्मदिन 9 अप्रेल को आता हैं।
लोहानी का प्यार ही था जो सभी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने पर मजबूर कर रहा था। लोहानी दिल के बहुत बड़ी अमीर हैं इनमे घमंड नहीं हैं इनका दिल आसमान से बड़ा और समुंदर से भी गहरा है। इस दिन लोहानी सुबह उठते ही अपने चाहने वालो की दुआए लेते हैं, इसके बाद में गायों को रंजका, कबूतरों को ज्वार, प्यासों के लिए पानी का इंतेजाम करते हैं और पुण्य का कार्यक्रम शाम तक चलता हैं। व्हाट्सअप इंस्टाग्राम फेसबुक फोन आदि पर पूरे दिन सेम पठान के लिए गाने बज रहे थे! “बार बार ये दिन आए, बार बार ये दिल गाए, तू जिये हजारों साल, साल के दिन हो 50 हजार, हैप्पी बर्थडे टू यु सेम पठान।