
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री पंचमुखी हनुमान जी के जन्मोत्सव और मेले के पावन अवसर पर मनोहरपुर में पंच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 29 मार्च से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल 2026 (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होंगे।
महंत धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की 29 मार्च से प्रत्येक शाम सुन्दरकाण्ड पाठ, पंचदिवसीय मेला प्रांगण दिव्य रोशनी और सजावट, 1 अप्रैल रात्रि को पंचामृत अभिषेक और हवन, 2 अप्रैल को लक्खी मेला भरेगा, जिसमे श्री पंचमुखी हनुमान जी की अतिदिव्य झांकी सजाई जाएगी, इसी के साथ मेला प्रांगण में लोक कलाकारों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम, विभिन्न जुलूस झांकियां, झूले खेल खिलौने आकर्षण का केन्द्र रहेंगे, और दिव्य आतिशबाजी एवम मेला महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।