श्री श्री 1008 श्री किशनदास जी महाराज का विशाल मेला व भंडारा 15 अप्रेल को

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री श्री 1008 श्री दाऊ जी महाराज,श्री श्री श्रीजी महाराज, श्री श्री 1008 महात्मा श्री किशनदास जी महाराज का 2 दिवसीय वार्षिक विशाल मेला व भंडारा बुद्धवार 14 अप्रेल मंगलवार को स्थान जोहड़ा धाम ग्राम छारसा में प्रारम्भ होगा जो कि 15 अप्रैल बुद्धवार को सम्पन होगा!
14 अप्रेल मंगलवार को प्रातः 9 बजे खोरा आश्रम से ध्वजा यात्रा प्रारंभ होकर जोहड़ा धाम में पहुचेगी इस दौरान जगह जगह पर पुष्पवर्षा की जाएगी शर्बत व ठंडे पानी की स्टाल लगाकर पानी पिलाया जाएगा इनके साथ साथ पुलिस का जाप्ता साथ आएगा व रात्रि को रात्रि जागरण, सत्संग, भजन, कीर्तन आदि होंगे जिसमे महाराज की मान मनुहार की जाएगी।
यह मेला श्री श्री 1008 श्री किशनदास जी महाराज मेला कमेटी के संरक्षक श्री श्री 1008 श्री ऋषिकेश द्वारा चार्य पीठाधीश्वर जगत गुरु श्री छबीले शरण देवा चार्य जी महाराज (श्री छित्तर दास जी) जोहड़ा धाम छारसा के सानिध्य में लगेगा। यह जानकारी महेश कपुरिया ने देते हुए बताया कि बुद्धवार 15 अप्रेल को मेला लगेगा भंडारा व सत्संग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *