श्री तेजाजी महाराज सत्यनिष्ठा एवं वीरता की अनुपम मिसाल हैं – कुड़ी

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भामाशाह मोहन कुड़ी ने कहा कि श्री तेजाजी महाराज वचनबद्धता, सत्यनिष्ठा एवं वीरता की अनुपम मिसाल हैं, जिनका जीवन आज भी समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कुड़ी ने कहा कि गौ रक्षक, सत्यवादी परम आराध्य लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज को उनके जन्मोत्सव पर कोटि-कोटि नमन।
खोरा में तेजाजी महाराज का केक काटा
समाजसेवी रोहिताश बड़सरा ने बताया कि ग्राम पंचायत खोरा लाडखानी में समस्त नव युवक मंडल द्वारा श्री तेजाजी महाराज का जन्मदिन डीजे में भजन बजाकर महाराज की मान मनुहार की और केक काटकर ख़ुशी जाहिर की है!
इस अवसर पर तेजाराम जाट लाइनमैन, साधुराम जाट लाइनमैन, महादेव प्रसाद जाट, राजू कटारिया, श्रवण जीजवाडिया, जगदीश बडसरा, औमकार कपुरिया, मोहन जीजवाडिया व मालीराम जीजवाडिया आदि उपस्तीथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *