छह वर्षीय अजहान हकीम ने पहला रोजा रखकर सबको प्रेरित किया

अरशद शाहीन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
टोंक। मासूम अजहान हकीम ने रखा पहला रोजा घर में उत्सव सा माहौल। रमजान-उल-मुबारक के पाक महीने में विशेष इबादत जारी है। इस इबादत में छोटे बच्चे भी पीछे नहीं हैं। ओसाफ खान ने बताया टोंक के ओसाफ खान के पुत्र छह वर्षीय अजहान हकीम ने पहला रोजा रखकर सबको प्रेरित किया। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसकी हौसला अफजाई की। दुआ की गई कि अल्लाह तआला इस बच्चे को नेक बनाए और उसे जीवन में खूब तरक्की अता फरमाए। इफ्तार के समय घर में उत्सव सा माहौल बन गया। रिश्तेदारों ने मासूम रोजेदार को इनाम से भी नवाजा। मासूम को तोहफे भी दिए।अशफाक दादा, अल्तमश चाचा, आफाक अहमद, अख्लाक खान बड़े पापा, इमरान चाचा, असरार चाचा सहित सभी लोगों बच्चे के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए दुआ भी मांगी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *