सोनल पाराशर ने कक्षा 12वीं में 90% अंक प्राप्त नाम रोशन किया

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। डी.पी.एस. स्कूल लदाना गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सोनल पराशर ने कक्षा 12वीं में 90% अंक प्राप्त कर अपने गांव लदाना का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सोनल पराशर के पिता डीजे का कार्य करते हैं तथा माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सोनल ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सोनल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *