सोनी ने हवामहल विधायक को दिया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मनोहरपुर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष डीके सोनी ने हवामहल (जयपुर) विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेंट किया। डीके सोनी ने विधायक को 21 से 23 अप्रैल 2026 तक मठ कुंडाल सकतपुरा में आयोजित होने वाले महोत्सव में पधारने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, हवन, प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस पर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। डीके सोनी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *