


Global Federation of Entrepreneurs – Chamber of Commerce & Industries, Ahmedabad (Gujarat) के सहयोग से
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान में ओलम्पिक गेम्स ट्रेनिंग सेंटर के उद्देश्य से एक विशेष समिट/बिज़नेस मीट का आयोजन अप्रैल माह 2026 में प्रस्तावित है। यह समिट Global Federation of Entrepreneurs – Chamber of Commerce & Industries, Ahmedabad (Gujarat) के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
इस बिज़नेस समिट का मुख्य उद्देश्य जयपुर के छोटे-बड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना तथा उन्हें आधुनिक बिज़नेस तकनीक, ट्रेनिंग, ग्लोबल मार्केटिंग, नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
समिट में व्यापारियों को Import-Export प्रक्रिया, Import-Export लाइसेंस, तथा लाइसेंस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, व्यापारियों को उनके उत्पादों के लिए खरीददार एवं विक्रेताओं से जोड़ने हेतु संपर्क एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Mission To Olympian – India Project अप्रैल में होगा लॉन्च
अप्रैल माह में Mission To Olympian – India Project को लॉन्च करने की तैयारी भी की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत खेल और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।
गुजरात के सूरत शहर स्थित PP Savani University में आयोजित एक प्री-कॉन्फ्रेंस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि जयपुर में एक मिनी कॉन्फ्रेंस / मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें खेल और बिज़नेस क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए ओलम्पिक ट्रेनिंग प्रोग्राम
इस ओलम्पिक गेम्स ट्रेनिंग सेंटर के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष के बच्चों को तकनीकी शिक्षा एवं अनुभवी कोच की निगरानी में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा:
Basic Games Training – 3 महीने
Pre-Advanced Training – 3 महीने
Advanced Training – 5 महीने



इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य बच्चों को खेलों में भविष्य के लिए तैयार करना तथा उन्हें उच्च स्तरीय खेल प्रदर्शन हेतु सक्षम बनाना है।
रजिस्ट्रेशन हेतु आमंत्रण
जो लोग इस प्रोजेक्ट एवं ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ना चाहते हैं, वे अप्रैल माह में होने वाली प्री-कॉन्फ्रेंस मीटिंग में भाग लेकर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। इस प्रोजेक्ट को समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार समर्थन एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।
प्रोजेक्ट को मिले प्रमुख व्यक्तियों के शुभकामनाएं एवं समर्थन
इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने हेतु कई प्रमुख व्यक्तियों ने शुभकामनाएं एवं सहयोग दिया है, जिनमें प्रमुख रूप से: PP Savani University के Vice Chancellor,
Deputy Registrar Dr. Bindesh Patel, Sports Director Dr. Sanjeet, Global Federation of Entrepreneurs – Chamber of Commerce & Industries, Ahmedabad के CAO Mr. Vaibhav Sharma
अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर एवं खेल-बिज़नेस विशेषज्ञ Dr. Asif Thakur, शमशेर चौधरी, सद्दीक अहमद (वरिष्ठ पत्रकार), शर्मा साहब, मजीद खान, जाकिर खान (दूरदर्शन प्रेस रिपोर्टर), राशिद भाई, मनसुख तेवतिया, मेहुल परमार, बी.एन. पटेल (Sardar Patel Education Trust, Gujarat) एवं अन्य अनेक समाजसेवी और खेल प्रेमी शामिल हैं।