
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के कुंडा धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ता पहुंचकर श्री श्री 1008 श्री प्रह्लाद दास महाराज का भव्य सम्मान स्वागत किया। वही महराज को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा महिपाल सिंह गुर्जर ने कहा गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन गुरुओं को सम्मानित करने और उनका आशीर्वाद लेने का विशेष महत्व है। भाजपा मंडल मनोहरपुर के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर महराज का सम्मान करके गुरु पूर्णिमा के महत्व को और भी बढ़ाया है।वही महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और उनके कार्यों की सराहना की। और महराज ने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना और उनका आशीर्वाद लेना जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सम्पूर्णानंद शर्मा, एडवोकेट उपेन्द्र कुमार आत्रेय, राधेश्याम नवरंगा, प्रहलाद गुर्जर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।