सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ नारी विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

लता अग्रवाल
www.daylifenews.in
चित्तौड़गढ़। जिला अस्पताल, चित्तौडगढ में सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ नारी विषयक संगोष्ठी का आयोजन चिकित्सालय प्रशासन एवं स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग द्वारा किया गया।
संगोष्ठी में चित्तौडगढ जिले की विभिन्न सामाजिक महिला सगंठन, चिकित्सालय स्टाफ एवं चिकित्सकों ने भाग लिया। संगोष्ठी का संचालन महिला एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डा. प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया, तथा विभाग में उपस्थित समस्त सुविधाओं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं सामाजिक स्तर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने एवं भांतियों को दूर करने पर जोर दिया।

प्रमुख चिकित्साधिकारी डा. दिनेश वैष्णव द्वारा समस्त महिला संगठनों का स्वागत किया गया एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए इन्हे और बेहतर बनाने के लिये सुझाव लिए। एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के लिए एफसीएम इन्जेक्शन एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु वीआईए टेस्ट की जानकारी दी गई। विचार गोष्ठी में लेखिका लता अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
महिला संगठन द्वारा समूह बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित व महिला स्वास्थ्य शिक्षा, योग पोषण की जागरुकता पर जोर दिया गया। इस संगोष्ठी में प्रसूति विभाग से डा. दिप्ती, डा निर्मला, डा प्रियंका, डा खुशी, समस्त स्टाफ एवं अनेक जानीमानी हस्तियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *