
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडा मीणा में निदेशक मुहम्मद जुनेद के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, जमवारामगढ के ग्राम पंचायत टोडा मीणा में औचक निरीक्षण किया गया। मुहम्मद जुनेद द्वारा ग्राम ग्रामवासियों से विस्तृत रूप से चर्चा की जल ग्रहण विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। क्षेत्र के ग्रामीणों को जल संबंधीत, पशुओं से संबंधित समस्याओं के बारे में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एव कर्मचारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिये। टोडा मीणा के प्रगति कार्यो का निरीक्षण किया। निदेशक द्वारा क्षेत्र में चल रहे एनकीट निर्माण कार्य का निरक्षण कर गुणवत्ता बढाने का निर्देश दिये एवं विभागीय अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों को आवश्यक रूप से पालन करने के निर्देश दिए।
निदेशक द्वारा ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए कहा गया कि परियोजनाओं के बारे में क्षेत्र के लाभार्थियों को विस्तार से जानकारी बता कर अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं के लाभ दिलवाले हेतु प्रचार प्रसार करें। एवं फिल्ड के अधिकारी ग्रामीणों को जल ग्रहण विकास योजना के बारे जानकारी दे। जिससे ग्रामीणों को सीधा सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर संभाग दिनेश कुमार, अतरिक्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद, अधिक्षण अभियंता एवं पदेन सुनिल कुमार,नवीन वशिष्ठ, उप निदेशक, रविकांत विजय, उप निदेशक, सत्य नारायण सैनी उप निदेशक,अधिशाषी अभियंता संजय सुनारियां, सहायक अभियंता नईता कुमारी, रामकेश मीणा, नरेश मीणा,जल ग्रहण सचिव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।