डा. बी.आर. अम्बेडकर मैमोरियल समाज रत्न सम्मान हेतु प्रतिभाएं नामांकित

www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। पीपलमैन फाउन्डेशन द्वारा भारत रत्न डा. बी.आर. अम्बेडकर मैमोरियल समाज रत्न सम्मान हेतु समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अमूल्य सेवाएं देने वाले प्रमुख लोगों को नामांकित किया है। उनमें शिक्षा के क्षेत्र से हरियाणा से शिक्षाविद एवं बालाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डा. जगदीश चौधरी, राजस्थान से पर्यावरणविद एवं एलपीएस विकास संस्थान के प्रमुख राम भरोस मीणा, उत्तराखंड से उत्तरकाशी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवक्ता डा. शंभू प्रसाद नौटियाल, उत्तर प्रदेश से ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ए.आर.एम.मैनपुरी एवं बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, दिल्ली से लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव, ख्यात समाजसेवी एवं विचारक।
अभय सिन्हा एवं बड़ौत, बागपत से लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद व एस्रो के निदेशक डा. संजय राणा प्रमुख हैं। उक्त जानकारी देते हुए फाउन्डेशन के प्रमुख डा. रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि इन सभी हस्तियों को आगामी महीनों में दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में देश की जानी-मानी प्रतिभाओं को फाउन्डेशन ने प्रख्यात समाज सेवी बाबा आमटे मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया था। उपरोक्त सभी प्रतिभाओं का भारत रत्न डा. बी.आर. अम्बेडकर मैमोरियल समाज रत्न सम्मान हेतु पीपलमैन फाउन्डेशन द्वारा नामांकित किये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है और समाज सेवा के क्षेत्र में महती भूमिका निर्वहन हेतु सभी नामांकित
प्रतिभाओं को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *