टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान

www.daylifenews.in
मुंबई। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने रिटायरमेंट को सुरक्षित और लचीला बनाने के उद्देश्य से ‘शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान’ लॉन्च किया है। यह प्लान ग्राहकों को जीवनभर गारंटीड पेंशन के साथ मार्केट से जुड़ी अतिरिक्त कमाई का अवसर देता है। टाटा एआईए लाइफ के ‘अपॉइंटेड एक्चुअरी’ क्षितिज शर्मा ने कहा, “भारत में रिटायरमेंट की प्लानिंग अब बदल रही है। लंबी होती औसत उम्र, इलाज के बढ़ते खर्चों और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए, लोग अब ऐसे समाधान चाहते हैं जो न केवल स्थिरता दें बल्कि उनके साथ बढ़ते भी रहें। ‘शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान’ हमारा इसी का जवाब है — जो ग्राहकों को गारंटीड इनकम और अपनी संपत्ति को बढ़ाने का अवसर, दोनों एक साथ देता है।” इस योजना में 35 वर्ष की उम्र से निवेश शुरू किया जा सकता है और ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार तुरंत पेंशन या कुछ समय बाद पेंशन शुरू करने का विकल्प चुन सकते हैं। यह प्लान रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा और स्थिर आय सुनिश्चित करने का विकल्प प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *