टाटा पावर और डेटाब्रिक्स की साझेदारी बनाएगी आधुनिक डेटा और एआई प्लेटफार्म

www.daylifenews.in
भारत की एक प्रमुख एकीकृत बिजली कंपनी और टाटा समूह का हिस्सा, टाटा पावर ने अपने सभी बिज़नेस क्लस्टर्स में डेटा और एआई परिवर्तन को गति देने के लिए ‘डेटाब्रिक्स प्लेटफॉर्म’ को व्यापक रूप से अपनाने की घोषणा की है। इस परिवर्तन का एक प्रमुख आकर्षण है Genie (जीनी), यह डेटाब्रिक्स का एक एआई एजेंट है, जो कंपनी के किसी भी कर्मचारी को अपने डेटा से सीधे ‘बात’ करने और तुरंत सटीक जवाब पाने की सुविधा देता है।
टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा, “डेटा और एआई की शक्ति का लाभ उठाकर, हम अपने डिजिटल आधार को मज़बूत कर रहे हैं ताकि स्मार्ट ऑपरेशंस को बढ़ावा दिया जा सके, रिन्यूएबल एनर्जी के एकीकरण में तेज़ी लाई जा सके और एक मज़बूत और टिकाऊ बिजली क्षेत्र में योगदान करते हुए अधिक सक्षम और ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *