
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। टीबीओ टेक लिमिटेड (BSE: 544174) (NSE: TBOTEK), जो दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की।
टीबीओ टेक लिमिटेड के को-फाउंडर और जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, गौरव भटनागर ने कहा, “यह तिमाही टीबीओ के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि हमने पहली बार Classic Vacations को अपने वित्तीय और परिचालन आंकड़ों में शामिल किया है। इससे हमारे प्लेटफॉर्म का आकार काफी बढ़ा है और हमें अमेरिका जैसे दुनिया के सबसे बड़े ट्रैवल सोर्स बाजारों में मजबूत उपस्थिति मिली है। इस दौरान यूरोप, एमईए और एपीएसी जैसे प्रमुख बाजारों में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।” टीबीओ टेक लिमिटेड के को-फाउंडर और जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, अंकुश निझावन ने कहा, “यह तिमाही टीबीओ के लिए व्यापक वृद्धि की रही। भारत का कारोबार फिर से मजबूत दो अंकों की वृद्धि की राह पर लौटा, जिसका प्रमुख कारण हमारे एयरलाइंस व्यवसाय की बढ़त रही। इसी के साथ प्लेटफॉर्म की समग्र मजबूती ने हमें ₹115 करोड़ का समायोजित EBITDA (M&A लागत से पहले) हासिल करने में मदद की, जो सालाना आधार पर 53% अधिक है।”