राज्य सरकार गऊ को “राज्य माता” घोषित करे

पुरोहित और क़ाज़ी की अपील
www.daylifenews.in
जयपुर। आदर्श नगर एमएलए रफीक खान साहब से उक्त विषय को लेकर मुलाकात की जिसमें पंडित देवकीनंदन पुरोहित और नायब क़ाज़ी सैयद असगर अली ने पटका एवं अपर्णा पहनाकर स्वागत किया। वही रफीक खान की और दोनों महानुभावों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
ज्ञात रहे कि पुरोहित जी इस विषयांतर्गत काफी प्रयास कर रहे हैं आपके द्वारा समय समय पर एमएलए से मिलकर और उनके द्वारा उक्त विषय बाबत सरकार को पत्र लिखकर मांग की गई है,जिसमें प्रदेश के लगभग 60-70 विधायकों द्वारा पत्र जारी किये गये हैं। सैयद असगर अली ने बताया कि इस्लाम में भी गाय का महत्व है पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपने सहाबा की मिसाल गाय से दी है। असगर अली ने कहा कि मुस्लिम इसमें मोहरा बन जाते हैं, मछलियां पकड़ी जाती हैं मगरमच्छ बच निकलते हैं। इस अवसर पर रफीक खान ने कहा जिस विषय को लेकर आप आये हैं वो मेरे दिल के क़रीब हैं में उक्त विषय पर अवश्य विधान सभा में प्रस्ताव लेकर आऊंगा। इस बाबत सरकार की दोहरी नीति को उजागर करूंगा।।आप दोनों का साथ आना भारत की गंगा जमुनी संस्कृति का नमूना है। आपके इस कार्य को सराहता हूँ। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *