लगातार बढ़ रहा है कांग्रेस नेता एमडी चोपदार का कद

अब असम चुनाव समन्वय समिति के संयोजक बने एमडी चोपदार
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एमडी चोपदार का कद लगातार बढ रहा है। ना केवल प्रदेश, बल्कि प्रदेश से बाहर भी चोपदार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। इसी क्रम में अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गठित चुनाव समन्वय समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा सौंपी गई।
चोपदार ने इस नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे इसे पूरी निष्ठा व कर्मठता से निभाएंगे। एमडी चोपदार इससे पहले महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। असम दौरे के दौरान चोपदार ने गुवाहाटी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में असम कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने पीसीसी वॉर रूम पहुंचकर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली और पदाधिकारियों के साथ रणनीति पर मंथन किया। चोपदार ने कहा कि कांग्रेस नफरत के माहौल में मोहब्बत का संदेश लेकर जनता के बीच जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा और असम में सकारात्मक राजनीति की जीत होगी। चोपदार आठ अप्रैल तक असम में रहकर चुनावी तैयारियों को मजबूत करेंगे। इस दौरान वे असम में रह रहे राजस्थान के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। चोपदार के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पंसख्यक विभाग के कई अन्य पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी भी गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *