
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा नगर में वर्षों से अधूरा पड़ा फ्लावर आज भी अपने पूरे होने की प्रतीक्षा में समय काट रहा है। यह फ्लावर अब विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि BJP सरकार की नाकामी, उदासीनता और झूठे वादों का जीता – जागता उदाहरण बन चुका है।
ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं शाहपुरा के जनप्रिय नेता दिगराज सिंह शाहपुरा ने कहा कि सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन और बजट के बावजूद इस परियोजना का कार्य आज तक पूरा नहीं होना यह दर्शाता है कि BJP के लिए जनता की सुविधा नहीं, केवल प्रचार प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि “बच्चों के लिए ऐसा कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, जहां से बस रूट तय किया जा सके। आए दिन इस क्षेत्र में हाथ से घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर खड़ी है।”
दिगराज सिंह शाहपुरा ने आरोप लगाया कि BJP सरकार शाहपुरा की जनता को केवल दिलासा देने की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि न तो सुरक्षा है, न सुविधा और न ही कोई ठोस कार्ययोजना।
उन्होंने सवाल उठाया कि—
• जब पैसा स्वीकृत है तो काम अधूरा क्यों?
• जब खतरा रोज़ सामने है तो प्रशासन मौन क्यों?
• क्या शाहपुरा की जनता केवल चुनाव के समय याद आती है?
दिगराज सिंह शाहपुरा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बड़े फ्लावर का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया और बच्चों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। “दिगराज सिंह शाहपुरा को झूठे वादे नहीं, वास्तविक विकास चाहिए। BJP की चुप्पी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”