
समळौ॑ण आन्दोलन का रजत जयंती समारोह
www.daylifenews.in
राठ, उत्तराखंड। बीते दिनों समलौंण आंदोलन की 25वर्ष की यात्रा पूर्ण होने पर राठ महोत्सव में रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व विधायक राठ गौरव माननीयश्री गणेश गोदियाल जी ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समलौण संस्था क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर आम जनमानस को जागरूक कर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। भविष्य में समलौण एक आन्दोलन के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने समस्त महिला मंगल दलों से अपनी संस्कृति को बचाने एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु अपील की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति सहायक आयुक्त पजल सम्राट श्री जगमोहन सिंह रावत ने राठ महोत्सव की रजत जयंती की सराहना कर इसे और आगे व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर बल दिया। समारोह के मुख्य वक्ता मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत जी ने समलौण संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना कर वृक्षों के संरक्षण की अपील की। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज रोथाण ने संस्था के लक्ष्य और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर श्री पवन पटवाल जिला संयोजक समळौ॑ण आन्दोलन पौड़ी गढ़वाल, शिक्षक श्री अखिलेश जोशी संयोजक समलौण आन्दोलन प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोडारना विकास खण्ड नरेंद्र नगर,जनपद टिहरी गढ़वाल, श्री श्याम सिंह गुसाईं प्रकृति प्रेमी “श्याम सरल “ग्राम जूनियाखेत पोस्ट गुदलेख विकास खण्ड स्याल्दे जनपद अल्मोड़ा, डाक्टर विजयकांत पुरोहित निदेशक एवं विभागाध्यक्ष हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल,श्री बै॑जीलाल शाह वन क्षेत्राधिकारी पोखरी रेंज नागनाथ अलकनंदा भूमि संरक्षण वनप्रभाग गोपेश्वर जिला चमोली को समलौण सम्मान से सम्मानित किया गया।
पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौ॑ण राठ मातृशक्ति सम्मान 2025 से श्रीमती सीमा देवी ख॑करियाल,सेना नायिका समलौण सेना ग्राम सिमड़ी विकास खण्ड थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल,श्रीमती गीता देवी पोखरियाल सेना नायिका समलौण सेना ग्राम सै॑जी विकास खण्ड पाबो, पौड़ी गढ़वाल को सम्मानित किया गया।

प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से श्री सुनील कुमार गौड़ प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिनाकोट विकास खण्ड थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल,संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री अनसूया प्रसाद सुन्दरियाल प्रधानाचार्य ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी विकास खण्ड कोट पौड़ी गढ़वाल, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान डाक्टर जितेन्द्र कुमार नेगी प्राचार्य राठ महाविद्यालय पैठाणी, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौ॑ण पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गरीब असहाय परिवारों को भरोसे संस्था के संस्थापक श्री संतोष खंडूरी जी द्वारा 50 कम्बल वितरित किए गये। कार्यक्रम में हमारी लुप्त होती संस्कृति थड़िया चौ॑फला झूमेलो का पर्यावरण पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंगल दल प्रथम चुठाणी, विकास खण्ड खिर्शू महिला मंगल दल द्वितीय और समलौण सेना सैजी एवं महिला मंगल दल कोठी को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर क्रमशः 1500,1100 व 1000 की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम में विकास खण्ड थैलीसैंण, पाबो एव॑ खिर्शू की महिला मंगल दल के महिला मंगल दल ने प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल, कोषाध्यक्ष नथीराम नौड़ियाल महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल, सदस्य क्रांति वल्लभ नौटियाल, संस्था के सलाहकार शुशील कुमार गोदियाल,रामकृष्ण नौटियाल, दिनेश ख॑करियाल, बिक्रम सिंह कंडवाल, राज्य संयोजिका श्रीमती सावित्री देवी म॑मगाई, संरक्षक आशाराम पंत, संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल आदि जनप्रतिनिधि एवं समलौण सेनाओं के कार्यकर्ताओं सहित महिला मंगल दल के अलावा गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी उल्लेखनीय थी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव नरेन्द्र सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन बिक्रम सिंह कंडवाल, जनार्दन चमोली एवं कन्हैया नौटियाल जी द्वारा किया गया।
समारोह के अंत में आंदोलन के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने आयोजन में पधारे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री गणेश गोदियाल, विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त जगमोहन सिंह रावत जी, मुख्य वक्ता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत सहित सभी आमंत्रित अतिथियों, सम्मानित पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विशिष्ठ महानुभावों और इस अवसर पर मौजूद भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि हम लोग उसी ऊर्जा और आपके अथक सहयोग के चलते अपने अभियान को जारी रखेंगे। हमें आशा है आपका सहयोग और समर्थन पूर्व की भांति यथावत मिलता रहेगा। (प्रेस नोट)