कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं संबंधित चिकित्सालय के गुर्जर कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा गुर्जर समाज के प्रखर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठ डॉक्टरों एवं समस्त मेडिकल कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने कर्नल बैंसला जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके समाज और राष्ट्र के लिए किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रेरणास्त्रोत के रूप में याद किए गए कर्नल बैंसला वक्ताओं ने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा थे। उन्होंने समाज को एकजुट करने और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की दिशा प्रदान की। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों से समाज को सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुईं।
मेडिकल कर्मचारियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अनेक डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने कर्नल बैंसला जी के आदर्शों को अपनाते हुए समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्नल बैंसला जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस भावनात्मक अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के उत्थान हेतु सतत कार्य करने का संकल्प लिया। एसएमएस हॉस्पिटल डॉक्टर महेंद्र सिंह डॉ राजेंद्र कसाना डॉ उमेश छावड़ी डॉ विश्राम गुर्जर डॉ हनुमान सहाय डॉ सुनील जी डॉ देवेंद्र डॉ अनिल व नाथू सिंह गुर्जर सुरेश माल विष्णु गुर्जर सोनू जी पोसवाल विनोद चैची अंबालाल जी प्रकाश खटाना सुनीता, बीरमा, विक्रम बैंसला एवं समस्त गुर्जर कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *