शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से कच्ची बस्ती में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद कुमार नायक (अखिल समाज सेवा दल) राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने देशभक्ति गीत “मेरे वीर दुलारे, आज मेरा देश पुकारे” अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रीय सहसचिव विनोद कुमार नायक अखिल समाज सेवा दल सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए आग्रह किया और कहा शिक्षा से बढ़कर कोई भी चीज नहीं होती है शिक्षा पर ध्यान दिया जाए
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस, देशभक्ति और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम राष्ट्र को और मजबूत बना सकते हैं।
अंत में सभी ने देश के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन किया। मौजूद सदस्यों में सिद्धार्थ शर्मा ऋषभ महावर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *