
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्रीमती राशी डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 18.01.2026 को थानाधिकारी शाहपुरा द्वारा 592 ट्रामाडोल के प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल जप्त कर आरोपी उमराव, अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था जिस पर प्रकरण संख्या 32/26 थाना शाहपुरा पर दर्ज कर अनुसंधान श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मनोहरपुर द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा था। प्रकरण में थानाधिकारी मनोहरपुर द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए पुर्व में दिनांक 31.01.2026 को आरोपी कमलेश कुमार उर्फ कमल पायला को गिरफ्तार किया तथा तथा आरोपी कालूराम व ताराचन्द घटना के बाद से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दर्ज प्रकरण में फरार वांछित आरोपियों कालूराम व ताराचन्द को डिटेन कर बाद अनुसंधान प्रकरण में दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कालूराम के खिलाफ पुलिस थाना रायसर पर भी 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः-
कालुराम पुत्र लालाराम जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी मीणो का मोहल्ला गठवाड़ी थाना रायसर जिला जयपुर। ताराचन्द पुत्र प्रभुदयाल जाति जाट उम्र 30 साल निवासी जयचन्दपुरा थाना चन्दवाजी जिला जयपुर।