
मनोहरपुर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ कार्यवाही
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक, श्री नितिन चौधरी आईपीएस (प्रोबे.) के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.01.2026 को एनएच-48 पर रोंग साईड में चलने वाले दो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये प्रकरण दर्ज कर दो ट्रक जप्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कार्यवाही विवरणः
थाना मनोहरपुर से दिनांक 28.01.2026 को श्री नितिन चौधरी आईपीएस (प्रो.) मय जाप्ता के थाने से रवाना होकर संध्याकालिन गश्त करते हुये एन.एच.ए.आई. के कार्यालय से आगे जयपुर दिल्ली रोड़ पर पहुंचे तो एन.एच. 48 पर जयपुर दिल्ली रोड़ पर शाहपुरा की तरफ से रोंग साईड से दो ट्रक चालक अपने अपने ट्रकों को अत्यधिक तेजगति, उतावलेपन, लापरवाही और उपैक्षापूर्ण तरीके से चलाते हुए ला रहे थे जिन दोनों ट्रक टाटा बन्द बॉडी कन्टेनर नम्बर RJ 14 GP 4210 व टाटा ट्रक 12 चक्का नम्बर RJ 52 GA 0757 को रुकवाया गया। टाटा बन्द बॉडी कन्टेनर नम्बर RJ 14 GP 4210 के चालक का नाम पता पूछा तो अपना नाम शिवराम पुत्र मोतीराम जाति जाट निवासी गढ का बास, जोगियों का मोहल्ला, कोटखाबदा थाना कोटखाबदा जिला जयपुर व टाटा ट्रक ट्रक 12 चक्का नम्बर RJ 52 GA 0757 के चालक ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र ख्यालीराम जाति मीणा निवासी डेरा की ढाणी, आरटीओ कार्यालय के पास बिदारा थाना शाहपुरा जिला जयपुर होना बताया है। उक्त दोनो ट्रक चालको द्वारा इस प्रकार सार्वजनिक मार्ग एन.एच. 48 पर भारी वाहन को गलत साईड एवं अत्यधिक तेजगति, उतावलेपन, लापरवाही और उपैक्षापूर्ण तरीके से चलाने से सड़क पर चलने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, एन.एच.ए.आई. कार्यालय कर्मचारियों के मानव जीवन को खतरे में डाल रहे थे। जिनके विरुद्ध थाना मनोहरपुर पर प्रकरण संख्या 29/26 अपराध धारा 281,125 बीएनएस व 184, 181 (3) मोटरयान अधिनियम 1988 में प्रकरण दर्ज कर दोनो वाहनों के चालकों शिवराम व मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया जाकर दोनो ट्रकों को जप्त किया गया है।