10 वर्षीय हबीबुर्रहमान की अनोखी कला : स्क्रेच से बनाते हैं हूबहू चेहरे

ए एच लोहानी की खबर
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपूर कस्बे में सारवानो के मोहल्ले में स्तिथ एच के लोहांनी पैलेस में रहने वाले पत्रकार जाफ़र खान लोहांनी के 10 वर्षीय सपुत्र हबीबुर्रहमान उर्फ कबीर पठान को एक शोक लग गया है वो शोक है स्क्रेच के जरिए हूबहू हर किसी का भी चेहरा बना देना है। बहुत लोग आए और स्क्रेच में अपना चेहरा हूबहू बनवाकर फ्रेम में जड़वाकर घरों में सजा रहे है।
लोगों का कहना है कि मनोहरपूर के इस युवा कलाकार ने अपने बचपन के शौक को पेशा बनाकर सबको हैरान कर दिया है। ये कलाकार किसी भी व्यक्ति की तस्वीर देखकर मिनटों में उसका ऐसा स्केच बनाते हैं, जो असली फोटो जैसा दिखता है।
हबीबुर्रहमान की कला :- हबीबुर्रहमान की स्क्रेच के जरिए हूबहू किसी का भी चेहरा बनाने की कला की सबको पसन्द आरही है।
उनकी प्रतिभा :- हबीबुर्रहमान की प्रतिभा और उनकी कला की विशेषताओं की जानकारी लेने के लिए लोग आ रहे है।
लोगों की प्रतिक्रिया :- विधायक प्रधान सरपंच पार्षद वार्डपंच आदि लोगों ने लोगों ने हबीबुर्रहमान की कला की सराहना की हैं।
उनके भविष्य की योजनाएं :- हबीबुर्रहमान पायलट बनकर देश की सेवा करना चाहता है वो चाहते है कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री फ़िल्म स्टार सलमान खान के सामने उनका स्क्रेच बनाना सपना है।
कलाकार की मेहनत: कलाकार का कहना है कि वे छाया और प्रकाश पर बारीक ध्यान देते हैं, जिसके लिए वे अक्सर पेंसिल के बजाय ब्लेंडिंग स्टंप या टॉर्टिलियन का इस्तेमाल करते हैं।
विशेषता: यह कलाकार चेहरे की बारीकियों, जैसे नाक, होंठ और आँखों के गड्ढों को बखूबी उभारते हैं।
प्रेरणा और प्रभाव: यह युवा कलाकार अपने अनोखे हुनर से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं, जो शौक को व्यवसाय में बदलने का अनूठा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *