हज़रत हकीम पीर सय्यद इपतेखार अली का उर्स 24 मार्च को

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हज़रत हकीम पीर सय्यद इपतेखार अली साहब चिश्ती, साबरी, निज़ामी रहमतुल्लाह अलेही का (तीसरा) उर्स मुबारक
तारीख 24 मार्च 2026 बरोज मंगलवार 4 शव्वाल 1447 हिजरी को होने जा रहा है।
सज्जादा नशीन पीर सय्यद मुकदम अली (गुल्लू मियाँ) खलीफा इब्ने हज़रत हकीम पीर सय्यद इक्तेखार अली साहब, चिश्ती, साबरी, निज़ामी (र.अ.) बमुकाम : दरबारे वारिस, बड़ा गांव, जाहोता, जयपुर (राज.) ने बताया कि 24 मार्च 2026 बरोज़ मंगलवार बाद नमाज़ फर्ज़ कुरआन ख्वानी व बाद नमाज़ असर चादर पोशी
शाम 6 बजे लंगरे आम व बाद नमाज़ ईशा महफिले कव्वाली इसमे राजस्थान की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टियां बाबा की मान मनुहार की जाएगी सुवह 4 बजे कुल, रंग व दुआ होगी इसमे टॉक व जयपुर के मशहूर कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। आपसे गुज़ारिश है कि ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शिरकत फरमाकर सवाबे दारैन हासिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *