हजरत ख्वाजा हाजी सूफी बिस्मिल का उर्स

महफिले कव्वाली में पहुंचेंगे दूर दूर से हाजी बिस्मिल के मुरीद
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हजरत शाह मोहम्मद उमर रजा रूही रह. के खलीफा ए खाश हजरत क़िब्ला आलम हाजी सूफी शाह मोहम्मद अब्दुल मजीद बिस्मिल रूही कातिल शकूरी रह. का सालाना 25 वा उर्स मुबारक आज 14 फरवरी 2026 शनिवार सूफी बिस्मिल चौक मोहल्ला नारवान खलील शाह दरगाह के पास सीकर शरीफ में बड़ी अकीदत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उर्स मुबारक में हिंदुस्तान के अलग अलग राज्यों से हाजी बिस्मिल के मुरीदेन शिरकत करेंगे जोधपुर और कोठिया भीलवाड़ा से बस द्वारा मुरीदों का जत्था आएगा।
उर्स मुबारक खानकाहे बिस्मिल के सज्जादा नशीन हजरत सूफी मोइनुद्दीन जिलानी सीकर वाले पीर साहब की सरपरस्ती में होगा। हजरत सूफी मोइनुद्दीन जिलानी साहब ने बताया कि सुबह 9 बजे कुरान ख्वानी दोपहर 2.30 बजे झंडे की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत होगी। दोपहर 3.30 बजे चद्दर की महफिल होगी कव्वाली के साथ बाद नमाज असर मजार शरीफ पर चद्दर पेश की जाएगी। 6 बजे लंगर पर नियाज़ होगी आए हुवे मेहमानों में लंगर तकसीम किया जाएगा। बात 10 बजे महफ़िले कव्वाली होगी जिसमें मोहम्मद इकबाल कादरी सीकर,मोहम्मद हनीफ कादरी सीकर,मोहम्मद फारूक चिश्ती सीकर ओर हाजी टीमू गुलफाम जयपुर अपना सूफियाना कलाम पेश करेंगे। सुबह 4 बजे रंग की महफिल के साथ उर्स मुबारक सम्पन्न होगा। सूफी जिलानी साहब ने सभी मुरीदों अकीदत मंदो को उर्स में आने की गुजारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *