वर्गो सांस्कृतिक संस्था ने प्रधानाचार्य कृष्णा मील को किया सम्मानित

www.daylifenews.in
जयपुर। वगौ सांस्कृतिक संस्था की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरबार स्कूल, बाबा हरिशचंद्र मार्ग, जयपुर में एक सादगीपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सचिव रवि कश्यप के निर्देशन में हुआ, जबकि अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा मील को मोती की माला व दुपट्टा पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष रूपाली राव ने अपने संबोधन में कहा कि कृष्णा मील के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।
सूचना मंत्री सुनील जैन ने बताया कि वगौ सांस्कृतिक संस्था समय-समय पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करती रही है। इसी क्रम में प्रधानाचार्य कृष्णा मील को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कृष्णा मील ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार का है। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को और अधिक प्रेरणा मिलेगी तथा वे शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे। समारोह में विद्यालय स्टाफ एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *