वेदांता ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व को 35 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वेदांता ग्रुप ने संगठन के सभी स्तरों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को 35 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने राष्ट्रव्यापी कैंपेन #HerAtTheCore के लॉन्च और लिंक्डइन की अगुवाई में एक हायरिंग ड्राइव शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को माइनिंग, मैटल्स, ऑयल एंड गैस, पावर एवं टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
भारत में उद्योगों के सालाना सर्वेक्षण के मुताबिक 2023-24 में उद्योगों में प्रत्यक्ष रूप से काम करने वाली महिलाओं की संख्या तकरीबन 18 फीसदी थी, जबकि कोर सेक्टर जैसे माइनिंग और मैटल्स में कार्यरत महिलाओं की संख्या मात्र 6 फीसदी थी। प्रिया अग्रवाल हेब्बर, नॉन-एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड और चेयरपर्सन, हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने कहा, ‘‘आज वेदांता में महिलाएं हमारे कार्यबल का 23 फीसदी हिस्सा बनाती हैं, लेकिन यह सिर्फ एक शुरूआत है, हमने 35 फीसदी तक बढ़ने और अंततः 50 फीसदी का तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *