महारकलां में तेजाजी के मंदिर में दूसरे विशाल पोषबडे में उमड़े ग्रामीण

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। वीर तेजाजी सेवा समिति व समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर में दूसरा विशाल पोषबडा महोत्सव 4 जनवरी रविवार को महारकलां में किया गया जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपुर के सहायक अभियंता (वि) कार्यालय में तैनात कार्यालय अधीक्षक गंगाराम सैनी ने बताया की मंदिर को आकर्षक व मनमोहक विद्युत सजावट व फूलों से सजाया गया और भजन संध्या कर महाराज की मान मनुहार की गई
सैनी ने कहा कि पुण्य का कार्य करने से मन को सुकून मिलता है वही देवता खुश होकर सदा खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं इससे ग्राम में खुशी का वातावरण रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *