वीवर्क इंडिया ने जोड़ी सात लाख वर्ग फुट से अधिक जगह

www.daylifenews.in
बेंगलुरु। भारत के अग्रणी प्रीमियम फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस (काम करने के लचीले स्थान) परिचालकों में से एक, वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड (“वीवर्क इंडिया”) ने बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में पांच बड़े पैमाने की दीर्घकालिक लीज़ समझौतों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। ये समझौते कुल मिलाकर 700,000 वर्ग फुट से अधिक की ग्रेड ए कार्यालय स्थल (ऑफिस स्पेस) के लिए किये गए हैं। कंपनी फिलहाल इस क्षेत्र में 37 केंद्रों का परिचालन करती है, जिससे भारत के सबसे तेज़ी से विस्तृत होते ऑफिस बाज़ारों में इसका स्तर ज़ाहिर होता है।
वीवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, करण विरवानी ने कहा: बेंगलुरु दुनिया के सबसे गतिशील टेक्नोलॉजी बाज़ारों में से एक बना हुआ है, हैदराबाद असाधारण गति से आगे बढ़ रहा है, और चेन्नई वैश्विक आपूर्ति (ग्लोबल डिलीवरी) और वित्तीय सेवा के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इन पांच इमारतों में सात लाख वर्ग फुट से अधिक दायरे के लिए लीज़ पर हस्ताक्षर करने का हमारा फैसला इन बाज़ारों में हमारे विश्वास और बड़े पैमाने पर काम करने की हमारी क्षमता, दोनों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *