हकीम अजमल खां की योमै पैदाईश पर विश्व यूनानी चिकित्सा विज्ञान दिवस

wwwdaylifenewsin
जयपुर। आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान स्टेट की ओर से मस्सीह हुलमुलक हकीम अजमल खां की योमै पैदाईश पर विश्व यूनानी चिकित्सा विज्ञान दिवस समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ हाफ़िज़ मुहम्मद इमरान द्वारा तिलावते कुरआन पाक से किया गया। इसके बाद इस्तक़बालिया कलमात प्रोफेसर मुहम्मद सफवान ने आदा करते हुए कहा कि आज हम आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान स्टेट की जानिब से सभी मेहमानों का इस्तकबाल करते हैं, हमारे लिये यह बड़ी खुशी की बात है कि हम सब यूनानी के नाम पर इखट्टा हुए है।
उक्त कार्यक्रम में सुनील शर्मा, चान्सलर ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर, के•एल• जैन मान्द सचिव राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स व डॉ• परवेज अख्तर- सचिव प्रबन्धक कमेटी, राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल जयपुर तथा यूनानी चिकित्सक और यूनानी जगत की नाम चीन हस्तियां उपस्थित रहीं। प्रोफेसर डॉ आज़म अंसारी – डीन फैक्लटी आफ यूनानी मेडीसीन, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें हकीम अजमल खां के बताए हुए रास्ते पर चल कर यूनानी को आगे बढ़ाने काम करना होगा तभी यूनानी की असल खिदमत होगी।

मंच का संचालन करते हुए आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान स्टेट के महासचिव प्रोफेसर सय्यद अब्दुल मुजीब ने उपस्थित सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए कहा कि आज हम विश्व यूनानी चिकित्सा विज्ञान दिवस समारोह मनारहे है अगर हकीम अजमल खां ने हम यह राह नहीं दिखाई होती तो शायद हम लोग यहां जमा नहीं होते,आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान स्टेट के अध्यक्ष डॉ मेहमूद एहसन सिद्दीकी व उपाध्यक्ष डॉक्टर फ़ीरोज़ अहमद खां ने उपस्थित सभी मेहमानों का बारी बारी मामला व साफा पहनाकर कर सम्मान किया, स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर परवेज अख्तर ने यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जगह-जगह यूनानी चिकित्सा शिविर आयोजित कर ने पर बल दिया , यूनिवर्सिटी कालेज आफ यूनानी टोंक के प्राचार्य डॉक्टर मुहम्मद इरशाद खान ने अपने व्याख्यान में यूनानी को भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति बताते हुए कहा कि यूनानी और आयुर्वेद इस भारत देश की धरोहर है।
रूबा एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष डॉक्टर फरहत चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ल्ड यूनानी मेडीसीन डे हर वर्ष देश भर में मनाया जाता है और राजस्थान के शहर जयपुर में भी पुरे सप्ताह विश्व यूनानी चिकित्सा विज्ञान दिवस समारोह आयोजित किया जाते हैं और आज उसी उपल्क्ष में हम यहां जमा हुए है आप सभी यूनानी से जुड़े चिकित्सकों व यूनानी बुद्धजीवीयों को यूनानी दिवस की बहुत बहुत मुबारकबाद।
उक्त समारोह में जयपुर और जयपुर से बाहर से तशरीफ़ लाए हकीमों और यूनानी स्कालर्स को मोमिंटो तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रोफेसर अब्दुल शकूर, प्रोफेसर डॉक्टर हारून, डॉक्टर जाकिर हुसैन, प्रोफेसर हकीम सफवान, डॉक्टर मक़बूल अहमद, हकीम मुहम्मद अमीन खान, डॉक्टर आफताब नक़वी, डॉक्टर ज़िकरूर्र-रहमान, प्रोफेसर शाहिद अली खान।
विश्व यूनानी चिकित्सा विज्ञान दिवस समारोह में उपस्थित प्रोफेसर गुलाम क़ुतुब चिश्ती ने धन्यवाद ज्ञापन में आर्गेनाइजिंग कमेटी के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए और उनका मनोबल बढ़ाने के डाक्टर महमूद एहसान सिद्दीकी द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें प्रोफेसर सिराजुलहक़, डॉक्टर फ़ीरोज़ अहमद खां, डॉक्टर फैज़ान हुसैन खां, डॉक्टर रफी साहब, डॉक्टर तारिक़ खांन, डॉक्टर इस्सार नूरानी, डॉक्टर कलीम सिद्दीक़ी,डॉक्टर मुहम्मद हारून, डॉक्टर नूर मोहम्मद, डाक्टर मुदस्सिर, डॉक्टर रुही सरफराज़, डॉक्टर रूबी, डॉक्टर यास्सर सिद्दीकी, डॉक्टर आज़म, डॉक्टर अब्दुस्सलाम, डॉक्टर शाहिद खान, डॉक्टर फैज़ान खां। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *