हकीम अजमल खान की याद में विश्व युनानी चिकित्सा दिवस मनाया

www.daylifenews.in
जयपुर। हकीम अजमल खान की यौमे पैदाइश के अवसर पर ऑल इंडिया युनानी ओर से तिब्बी कांग्रेस की ओर से विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस जयपुर में बड़ी शिद्दत के साथ चेम्बर ऑफ कामर्स में अनेक युनानी डाक्टर्स की मौजूदगी में मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता डा. के.एल जैन, मुख्य अतिथि डॉ सुनील कुमार शर्मा, सुरेश ज्ञान विहार युनिवर्सिटी एवं जयपुर शहर जिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान युनानी मेडिकल कॉलेज के सचिव डॉ परवेज अख्तर वारसी विशिष्ठ अतिथि अनिस अल्वी, एडमिनिस्ट्रेटर एवं फरहत चौधरी अध्यक्ष रोबा। इनके अतिरिक्त डीन फेकल्टी ऑफ यूनानी राजस्थान आयुर्वेद युनिवर्सिटी जोधपुर, प्रो मोहम्मद इरशाद खान प्राचार्य यूनानी कॉलेज ऑफ टोंक, मोहम्मद अमीन भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
प्रो अब्दुल शकूर, डॉ. हारून, डॉ सफान, प्रो मोहम्मद इरशाद खान, डॉ. फिरोज अहमद, प्रो सिराजुल हक़, डॉ. फैजान हुसैन, डॉ ईसार नूरानी, डॉ अ.कलीम, डॉ हारून, डॉ मकबूल अहमद, डॉ. आफताब नकवी, डॉ मुजीबुर्रहमान, प्रो. शाहिद अली खान इसके अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में शिरकत कर इसे कामयाब बनाया।
समारोह की शुरुआत तिलावात-ए-कुरआन पाक से हाफित मोहम्मद इमरान ने की। प्रोफेसर गुलाम कुतुब चिश्ती ने दुआइयां कलमात से प्रोग्राम का समापन किया। प्रोग्राम का संचालन प्रो अब्दुल मुजीब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *