
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर नगर निगम के मनोनीत पूर्व पार्षद कांग्रेस जाकिर भाई का एक दिवसीय दौरा टोंक में रहा जिसमें अनेकों कांग्रेसियों से मुलाकात हुई। इस अवसर पर टोंक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नि वर्तमान जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अहसान बाबा एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष मोहम्मद फरीद भाई टोपी वाले और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात हुई कांग्रेस के पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन के कार्य के बारे में जानकारी दी और इंडिया कांग्रेस कमेटी से आने वाले कार्यक्रमों में तन मन धन से शामिल होकर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के बारे में भी जानकारी दी। जिसमें महिला कांग्रेस सेवादल युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के कार्य के बारे में भी जानकारी दी कांग्रेस संगठन का निष्ठा में लगन से कार्य करना मैंने अपने एकदिवसीय दौरे में टोंक में पाया। इसी तरह राजस्थान के अन्य जिलों में भी कांग्रेस के संगठन एवं कार्यकर्ताओं को लगन और मेहनत से विपक्ष का रोल अदा करना चाहिए। इस तरह टोंक कांग्रेस मेहनत में लगन से कार्य कर रही है।