
www.daylifenews.in
मुंबई। गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड (जीओएलआईएल) ने अपने 125 साल के सफर के साथ विकास और बदलाव के नए चरण में प्रवेश किया है। कंपनी अपने भरोसेमंद इतिहास और मजबूत बाजार उपस्थिति के आधार पर लुब्रिकेंट्स कारोबार को और सशक्त बनाने के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मोबिलिटी समाधान, उन्नत फ्लूइड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विस्तार कर रही है। भारत के लिए हिंदुजा समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के दम पर, कंपनी मांग बढ़ने से पहले ही अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है। गल्फ ऑयल इंटरनेशनल के चेयरमैन संजय हिंदुजा ने कहा, “जिन 100 से अधिक देशों में हम काम करते हैं, उनमें भारत पिछले 15 वर्षों से सबसे तेजी से बढ़ते और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शामिल है।”गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि चावला ने कहा, “हमारी 125वीं वर्षगांठ हमारी प्रतिबद्धता, साहसिक फैसलों, लगातार नवाचार और मजबूत साझेदारियों का प्रमाण है।”गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड की मुख्य विपणन अधिकारी आरती श्रीधर ने कहा, “ ‘जेनरेशन बेहद’ के जरिए हम महिलाओं के लिए ऐसे अवसर तैयार करना चाहते हैं, ताकि वे प्रशिक्षण लेकर गाड़ी चलाने से लेकर उसके इंजन और तकनीकी रखरखाव से जुड़े कामों तक विभिन्न भूमिकाओं में आगे बढ़ सकें।”