दृष्टिहीन भाई-बहन भी मेहनत से जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं : पठान

www.daylifenews.in
जमवारामगढ़ (जयपुर)। आंधी के कांग्रेसी नेता नदीम पठान ने 13 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीन दिवस मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दृष्टिहीन लोगों के अधिकारों, शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति समाज को जागरूक करना है।
पठान ने कहा कि दृष्टिहीन होना किसी की कमजोरी नहीं है। दृष्टिहीन भाई-बहन भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और हौसले से जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्हें सिर्फ समाज के सहयोग, प्रेम और समान अवसरों की जरूरत है।
पठान ने कहा कि दृष्टिहीन बच्चों को अच्छी शिक्षा, ब्रेल लिपि की किताबें, सफेद छड़ी और आधुनिक तकनीक की मदद से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्हें नौकरी, शिक्षा और समाज में बराबर का स्थान मिलना चाहिए।
पठान ने कहा कि हमें दृष्टिहीन लोगों को दया का पात्र नहीं, बल्कि बराबर का साथी समझना चाहिए। रास्ता पार कराने में मदद करना, सही जानकारी देना, उनके साथ अच्छा व्यवहार करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना ही सच्ची मानवता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे दृष्टिहीन लोगों का सम्मान करेंगे, उनकी मदद करेंगे, उनके साथ भेदभाव नहीं करेंगे और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में कहा गया कि अगर समाज सबको समान अवसर दे, तो कोई भी दिव्यांगता किसी की सफलता में बाधा नहीं बन सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *