
www.daylifenews.in
जयपुर। नीलवन रिज़ॉर्ट धाबास, गांधी पथ वेस्ट, अजमेर रोड, जयपुर में उत्कृष्टता का जश्न, प्रतिभा की पहचान और उपलब्धियों का सम्मान समारोह रविवार को हाइड्रा मीडिया अवार्ड्स-सीज़न III आयोजित किया जा रहा है।
‘हाइड्रा मीडिया अवार्ड्स – सीज़न III’ समारोह में जानेमाने समाजसेवी, एडवोकेट विनयकांत सक्सेना चीफ गेस्ट होंगे। इस विशेष आयोजन में जानी-मानी हस्तियाँ, मीडिया पेशेवर, सफल व्यक्ति और प्रभावशाली लोग एक ही मंच पर एकत्रित होंगे।
‘हाइड्रा मीडिया अवार्ड्स – सीज़न III’ की जानकारी देते हुए समारोह के कन्वीनर अभिषेक सक्सेना ने बताया कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सम्मान, उत्सव और बेहतरीन नेटवर्किंग के अवसरों से भरा एक प्रेरणादायक दिन होगा। सक्सेना कहा कि इस अवसर पर हम सब मिलकर उत्कृष्टता का जश्न मनाएं, उपलब्धियों को सम्मानित कर और नए सार्थक संबंध बनाएं। अवार्ड समारोह 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से हाइड्रा मीडिया कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग से कूप डी मैत्रे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है।