जांगिड़ समाज का 18वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा/मनोहरपुर (जयपुर)। जांगिड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, त्रिवेणी धाम-शाहपुरा के तत्वावधान में 18वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। नवंबर 2025 में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 18 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। सम्मेलन की सफलता की खुशी में त्रिवेणी संगम पर ‘गणेश प्रसादी’ और एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
समारोह की अध्यक्षता पूर्व सीकर जिलाध्यक्ष चौथमल जांगिड़ (सरगोठ) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उपाध्यक्ष (सीकर जिला) रतन लाल जांगिड़ (अजीतगढ़), श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जांगिड़ (शाहपुरा), और जांगिड़ विश्वकर्मा मंदिर त्रिवेणी धाम के अध्यक्ष मुरलीधर जांगिड़ उपस्थित रहे। समिति के मुख्य संरक्षक मामराज चिचावा और अध्यक्ष मदन लाल हरसोलिया ने अतिथियों का मंच पर स्वागत किया।
धार्मिक अनुष्ठान और सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेमीचन्द शर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात समिति के कार्यकारी अध्यक्ष साधुराम बिदारा कोषाध्यक्ष अशोक चिचावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल खोरा और उपाध्यक्ष बाबूलाल बिदारा ने समाज के भामाशाहों, बुजुर्गों, नवविवाहित जोड़ों और चित्रकला में दक्ष कलाकार कुमारी सुनिधि जांगिड़ का साफा पहनाकर, पुष्पहार और शॉल ओढ़ाकर भावभीना स्वागत किया।
शिक्षा और समाज सुधार पर जोर
मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद कज्जू लाला धानोता और सीताराम टटेराने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए बच्चों की शिक्षा, विशेषकर बालिका शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सत्यनारायण हरसोलिया, पूरणमल रतलाम, घांसी लाल ड़रोलिया, बाबूलाल धानोता, सीताराम फुटाला, दीपचंद जांगिड़, बजरंग लाल जांगिड़, लल्लू लाल जांगिड़ (चोबेलाई), छाजू लाल खटक्कड़, रिछपाल जांगिड़, दिनेश कुमार (रूपपुरा), सुनील जांगिड़, सुरेश कुमार पंवार, सुवालाल जांगिड़, रामगोपाल और ताराचंद जांगिड़ शाहपुरा तहसील अध्यक्ष बंशीधर जांगिड़ सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
मंच का सफल संचालन राधेश्याम रतनपुरा और लखन लाल नायन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को भोजन प्रसादी करवाकर विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *