पंचायत चुनाव से पहले भाईराज गैंग के 28 सदस्य गिरफ्तार

चुनाव में अशांति फैलाने की साजिश नाकाम करने का पुलिस का दावा
जाफर खान लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाईराज गैंग के 28 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी आशुतोष सिँह ने बताया की गैंग के सदस्य सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपने साथियों को गुप्त सूचनाएं भेजकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे।वही थाना प्रभारी मनोहरपुर को आसूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गैंग के सदस्य अमर सिंह चौधरी पुत्र श्री श्रीमद् दयाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवा की ढाणी, तन रतनपुरा, थाना रायसर।
अजय जाट पुत्र प्रकाश चंद, उम्र 22 वर्ष, निवासी कवड़पुरा, थाना चंदवाजी।
टिंकू जाट पुत्र जगसाय, उम्र 22 वर्ष, निवासी जयचंदपुरा, थाना रायसर।
विक्रम यादव पुत्र बद्रीप्रसाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामासिया, थाना शाहपुरा।
देशराज मीणा पुत्र बनवारी लाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी उदावाला, थाना मनोहरपुर।
समीर खान पुत्र मोहम्मद साबान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी काजीपाड़ा, बिजनौर।
राहुल गुर्जर पुत्र लालचंद गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिवपुरी, थाना मनोहरपुर।
सुमित कुमावत पुत्र मदनलाल कुमावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, मनोहरपुर।
करण यादव पुत्र सुरजमल यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी उदावाला, थाना मनोहरपुर।
नितिन मीणा पुत्र सीताराम मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुरक्षा थाना मनोहरपुर।
श्याम सुंदर मीणा पुत्र सुरेशचंद मीणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी चक मनोहरपुर।
मोहम्मद नईम पुत्र तोफीक अहमद, उम्र 21 वर्ष, निवासी लखवाड़ा, थाना सुवार रामपुर, जिला रामपुर।
आहद अंसारी पुत्र शाकिर खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी काजीपाड़ा, बिजनौर।
चंद्रमोहन पुत्र दलराम जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी रतनपुरा, थाना रायसर।
राजू हरितवाल पुत्र श्री सोमेश्वर हरितवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हनुतपुरा, थाना मनोहरपुर।
गनीराम जाट पुत्र धारा सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी रतनपुरा गढ़वाड़ी, थाना रायसर।
मनभावन यादव पुत्र बाबूलाल यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी उदावाला, थाना मनोहरपुर।
अरुण जाट पुत्र जयराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी भीरावाला, थाना मनोहरपुर।
अंकित चौधरी पुत्र हरिनारायण, उम्र 19 वर्ष, निवासी डोरालाखानी, थाना मनोहरपुर।
सचिन यादव पुत्र लालचंद यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरी बांध, थाना प्रागपुरा।
हिमांशु यादव पुत्र राधेश्याम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी उदावाला, थाना मनोहरपुर।
मदन गुर्जर पुत्र साधुराम गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी भीरावाला, थाना मनोहरपुर।
प्रदीप वर्मा पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 21 वर्ष, निवासी चक मनोहरपुर।
जितेंद्र नितारवाल पुत्र कैलाशचंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी नितारा, थाना शाहपुरा।
कानाराम पुत्र गणपत लाल नितारवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी छारसा, थाना मनोहरपुर।
मनीष लांबा पुत्र हरलाल लांबा, उम्र 24 वर्ष, निवासी नितारा, थाना शाहपुरा।
विकास कुमार डूडी पुत्र गुलाबचंद डूडी, उम्र 23 वर्ष, निवासी छारसा, थाना मनोहरपुर।
विक्रम जाट पुत्र विरदीचंद, उम्र 19 वर्ष, निवासी छारसा, थाना मनोहरपुर का
सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से अपने साथियों के संपर्क में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गैंग के सदस्यों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की और कुल 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकना, मतदाताओं को डराने-धमकाने की संभावित गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम
जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण सिंह और शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीनारायण सैनी के सुपरविजन में मनोहरपुर थाना प्रभारी अशुतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां कीं।
पुलिस के अनुसार, गैंग के सक्रिय सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रहने और कानून का पालन करने के लिए भी समझाइश दी गई।
पुलिस की आमजन से अपील
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या धमकी में न आएं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *