
www.daylifenews.in
कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2026 के ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) के रिजल्ट्स में घोषित भारतीय टीम में 6 में से 3 स्टूडेंट्स एलन से हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि इंडियन एसोसिएशन आॅफ फीजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की ओर से आयोजित 23वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2026 के ओसीएससी कैम्प में भारतीय टीम की घोषणा की गई। टीम में एलन के अर्नव खंडेलवाल, मनन मिश्रा और प्रियांशु तायल का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है। 6 सदस्यीय टीम में शामिल ये तीनों स्टूडेंट्स दिसम्बर माह में होने वाले फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आईजेएसओ चार चरणों में आयोजित किया जाता है।