
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाऊंडेशन की ओर से आवेदन हज-2027 के इच्छुक आवेदकों की सहायता लिए पहला हज आवेदन कैम्प हज हाउस, करबला, में लगाया गया जिसमें 35 हज यात्रियों ने ओनलाइन आवेदन किये
हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि इस कैम्प में जयपुर शहर के अलावा ताला, आंधी, चोमू, मकराना के हज यात्रियों ने अपने हज आवेदन भरे।
हज यात्रियों के आवेदन में ब्लड ग्रुप की जांच मौहम्मद सलाम के द्वारा कि गई ओर ऑनलाइन आवेदन भरने का काम आसीफ हम्ज़ा खान, मौहम्मद शाहरुख, मौहम्मद जावेद, मौहम्मद ज़ाकिर, मौहम्मद इरफान के द्वारा किया गया ओर हज यात्रियों के आवेदन भरने से पहले उनके कागज़ात की जांच पड़ताल का काम मोहम्मद साबिर, अब्दुल अज़ीज़, मौहम्मद युसुफ कुरैशी, एहसानउदीन, डॉक्टर अशफ़ाक़ नकवी, ज़हीर भाई, पूर्व पार्षद जाकिर खान एवं नफीस सड़वा के द्वारा किया गया।
इस कैम्प में अल्पसंख्यक मोर्चा के जावेद काग़ज़ी, ओर फुरकान पठान, मौहम्मद सलिम ने भी इस कैम्प आकर हज यात्रियों से मिले। अगले सभी कैम्प भी हज हाउस कर्बला में ही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगायें जायेंगे।कैंप के कार्यक्रम इस प्रकार रहेगें।
द्वितीय कैंप: 5 जुलाई 2026
तृतीय कैंप: 12 जुलाई 2026
चतुर्थ कैंप: 19 जुलाई 2026
इस अवसर पर हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि हज -2027 आवेदन हेतु आवेदक निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक रूप से साथ लेकर आएं —
- पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड), • ओरिजिनल पासपोर्ट (प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की कॉपी सहित),• बैंक खाते की जानकारी अथवा कैंसिल चेक, • पते का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) लाने होंगे।