मनोहरपुर में बेजुबान पक्षियों के लिए लगाया 51वां परिंदा

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल जारी है। इसी क्रम में श्री श्री 1008 श्री नारायण दास जी महाराज धूलेश्वर, मनोहरपुर में सामाजिक कार्यकर्ता महेश जड़वाल के नेतृत्व में अब तक का 51वां परिंदा लगाया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी भरने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रामकुंवार जड़वाल, राजेश सैनी, रितेश सैनी, डालचंद मेरल्डा, उमेश जड़वाल, किशन मेरल्डा, बाबूलाल मेहरल्डा एवं विशाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए लगाए जा रहे परिंदों की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की तथा इसे प्रेरणादायक अभियान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *